mahesh singh banner new nn
बालुमाथराज्‍य

घर में यूरिया पीने से युवक गंभीर

Advertisement

बालूमाथ (लातेहार)। रविवार को हेरहंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिरु गांव निवासी मिथलेश गंझू उम्र 35 वर्ष, पिता मुखलाल गंझू गंभीर रूप से बीमार हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में बच्चे ने गलती से ग्लास में यूरिया डाल दिया. इसकी भनक मिथलेश को नहीं लगी और उन्होंने पानी समझ कर उसे पी लिया. यूरिया पीने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई. परिजनों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ पहुंचाया. जहां डॉ. सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. लेकिन स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!