लातेहार। एक अनियंत्रित हाइवा वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना जिले के बारियातु प्रखंड स्तिथ फुलबसिया की है. यहां रेलवे कोयला साइडिंग में एक हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई.
विज्ञापन
उसकी पहचान वकील गंझू उर्फ विनोद (40) के रूप में की गयी है. घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीण व परिजनों ने शव के साथ फुलबसिया रेलवे साइडिंग मार्ग को जाम कर दिया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. ग्रामीण 20 लाख रुपए मुआवजा व नौकरी की मांग कर रहे थे.
विज्ञापन
हालांकि घटना की सूचना पाकर बालूमाथ एवं बारियातु पुलिस मौके पर पहुंच कर जाम को हटाने का प्रयास किया. मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाउ सदस्य था् उसका दो पुत्र एवं दो पुत्री है. बताया जाता है कि वह शौच के लिए रेलवे साइडिंग की ओर जा रहा था. तभी उक्त हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.