लातेहार
पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने सात दिवसीय यज्ञ अनुष्ठान में भाग लिया
क्षेत्र के लोगों की सुख व शांति की कामना की


यज्ञ की प्रत्येक आहुति से क्षेत्र में नयी उर्जा व स्पूर्ति का संचार होता है और वातावरण शुद्ध और पवित्र होता है. श्री राम ने कहा कि श्री राम ने कहा कि यज्ञ, पूजा और धार्मिक कार्यक्रम समाज में भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाने का कार्य करते हैं. ऐसे आयोजनों से लोगों में धर्म और संस्कृति के प्रति आस्था मजबूत होती है. मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, दिलीप जयसवाल, झामुमो के युवा उपाध्यक्ष अंकित पाण्डेय, ,दीपक कुमार, चंदन जायसवाल, संजय भोक्ता, विवेक जायसवाल, कौशल पाण्डेय, संतोष चन्द्रवंशी, राजन प्रसाद, रिशु गुप्ता व पिंटू प्रजापति समेत कई लोग मौजूद थे. 