झारखंड
धुमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, राज्यसभा सांसद ने की शुरूआत


इससे पहले पुजारी दिलीप उपाध्याय के सानिध्य में बतौर मुख्य यजमान मंदिर समिति के संरक्षक योगेश्वर प्रसाद व उनकी पत्नी रीना देवी ने पूजा अर्चना एवं आरती की. शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर (ठाकुरबाड़ी) से प्रारंभ होकर मुख्य सड़क होते हुए थाना चौक, बाइपास चौक, अम्बाकोठी, शहीद चौक, जुबली चौक समेत कई मुहल्लों में पहुंची, यहां श्रद्धालुओं ने रथ का भव्य स्वागत किया व रथ यात्रा में शामिल हुए. रथ की रस्सी को खीचा. इस मौके पर ईस्कॉन, लातेहार के स्वयंसेवकों ने हरे कृष्णा-हरे रामा का जयघोष किया. भ्रमण के बाद रथ यात्रा देर शाम धर्मपुर स्थित मौसीबाड़ी पहुंची. भगवान जगन्नाथ के रथ को आलोक मोहन स्मृति सेवा संस्थान द्वारा सजाया गया था. इस आयोजन में अशोक कुमार महलका, प्रभात कुमार, विजय गुप्ता, बृजेश अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, विजय प्रसाद गुप्ता, राजेश अग्रवाल, अंकित पांडेय, विशाल कुमार, रंजीत कुमार, दीपक कुमार, दिनेश महलका, अशोक गुप्ता, विपिन कुमार, विनोद लाल, पिंटू कुमार, सुनील कुमार, अमीत कुमार, प्रीतम प्रसाद आदि मौजूद थे. सदर के प्रभारी थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता रथ यात्रा के दौरान सदल बल सक्रिय दिखायी पड़े. 