mahesh singh banner new nn
लातेहार

मकर संक्रांति कल, तैयारियां पूरी

लातेहार। जिला मुख्यालय समेंत आसपास के क्षेत्रों में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को पारंपरिक तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा. लोगों ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है. शहर के विभिन्‍न चौक चौराहों पर तिलकुट, चूड़ा व गुड़ आदि की दुकानें सजी है.

विज्ञापन

शहर के थाना चौक में माही स्‍वीट्स, दशरथ किराना स्‍टोर, अमीत चना भंडार, पुराना बस स्‍टैंड में पलामू स्‍वीट्स, पहार स्‍वीट्स, दीपक स्‍वीट्स आदि प्रतिष्‍ठानों में तिलकुट की जम कर बिक्री हो रही है. इन प्रतिष्‍ठानों में एक महीना पहले से ही बिहार के गया एवं अन्‍य जगहों के कारिगर आ कर तिलकूट व तील के अन्‍य मिष्‍ठान बना रहे हैं.

विज्ञापन

इसके अलावा शहर के तकरीबन हर किराना दुकान में तिलकूट व तील के अन्‍य मिष्‍ठान बिक रहे हैं. इसके अलावा टेंट लगा कर भी व्‍यापारी तिलकूट व तील के अन्‍य मिष्‍ठान बेच रहे हैं. एक अनुमान के अनुसार लातेहार जिला मुख्‍यालय में मकर संक्रांति के मौके पर तकरीबन 50 लाख रूपये की तिलकूट व तील के अन्‍य मिष्‍ठानों की बिक्री होने का अनुमान है.

विज्ञापन

दूसरी ओर मकर संक्रांति के मौके पर शहर से सटे औरंगा नदी, ततहा गरम पानी कुंड, सालोडीह गरम पानी कुंड व अन्‍य जलाशयों में काफी भीड़ होने की संभावना है. हालांकि कई लोग इस वर्ष मकर संक्रांति के मौके पर प्रयागराज के कुंभ मेला के लिए भी रवाना हो चुके हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!