mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

पूर्व मंत्री ने किया लातेहार में एसएस सुपरमार्ट का उदघाटन

कहा कि प्रतिष्‍ठानों का खुलना समृद्धि का परिचायक

लातेहार। पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने शहर के बाइपास रोड में टीवीएस शो रूम के पास एसएस सुपरमार्ट नामक प्रतिष्‍ठान का उदघाटन फीता काट कर किया. मौके पर श्री राम ने प्रतिष्‍ठान के संचालक को बधाई और शुभकामनायें दी. उन्‍होने कहा कि शहर में नये प्रतिष्‍ठानों का खुलना क्षेत्र की समृद्धि का परिचायक है. उन्‍होने कहा कि नित नये प्रतिष्‍ठानो के खुलने से प्रतिस्‍पर्द्धा होती है और ग्राहकों को बेहतर सेवा मिलती है. उन्होंने कहा कि यह सुपरमार्ट क्षेत्र के लोगों के लिए खरीदारी का एक नया और सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगा. श्री राम ने उम्मीद जताई कि यह प्रतिष्ठान ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद और उत्कृष्ट सेवा प्रदान करेगा. सुपरमार्ट के संचालक जाकिर अंसारी ने कहा कि उनका लक्ष्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे ग्रोसरी ( किराना) की सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराना है, जिससे उनका समय और ऊर्जा दोनों बचे.  सभी सामान रियायती दर पर उपलब्‍ध रहेगें. कई उत्‍पादों पर तो पांच से 50 प्रतिशत तक आकर्षक छूट भी है. उन्‍होने बताया कि एक हजार रूपये से अधिक का आर्डर रहने पर होम डिलीवरी की भी सुविधा ग्राहकों को प्राप्‍त होगी. इसके अलावा दो हजार रूपये की खरीददारी पर एक निश्‍चित उपहार भी मिलेगा. मौके पर मो निजामुद्दीन अंसारी, रंजीत कुमार, विजय कुमार समेंत कई गणमान्‍य लोग मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!