alok neew
lps 1
dps 1
alisha 1
बालुमाथ

रमजान का चांद नजर आया, कल से रखा जाएगा रोजा

कमरूल आरफी

बालूमाथ:– साल 2025 के रमजान महीना रविवार से शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में खासा उत्साह और उल्लास देखा जा रहा है। शनिवार को चांद दिखने के साथ ही रमजान के आगाज की पुष्टि हो गई। अब रविवार से रोजे शुरू हो जाएंगे। यह महीना मुसलमानों के लिए बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि इस दौरान रोजे रखने के साथ-साथ पांच वक्त की नमाज और रात में तरावीह की नमाज अदा की जाती है। इन धार्मिक कर्तव्यों के कारण मस्जिदों में रोजेदारों की संख्या बढ़ जाती है। इस रमजान बालूमाथ व आसपास के क्षेत्र में सबसे छोटा तेरह घंटे तीन मिनट का पहला रोजा व सबसे बड़ा तेरह घंटे चव्वालीस मिनट का तीसवां रोज़ा होगा।

Advertisement
रमजान की तैयारियां जोरों पर

मिली जानकारी के अनुसार, रमजान के माहौल को लेकर तैयारियां भी जोरों पर हैं। शुक्रवार से ही लोग सहरी और इफ्तार की तैयारियों में जुट गए थे। मुस्लिम बहुल इलाकों में इस माह में देर रात तक चहल-पहल बनी रहती है। रमजान का महीना न केवल इबादत का वक्त होता है, बल्कि यह नेक कामों के लिए खास तौर पर प्रेरित करता है। इस माह में हर अच्छे काम पर सवाब बढ़ा दिया जाता है, जिससे लोग अधिक से अधिक इबादत और दुआ करते हैं।

Advertisement

 

इसे एक अवसर माना जाता है

बताया जा रहा है कि रमजान के महत्व को समझते हुए मुसलमान इसे एक विशेष अवसर मानते हैं। क्योंकि इसी महीने में कुरान नाजिल किया गया था। तरावीह की नमाज के दौरान इमाम कुरान की तिलावत करते हैं और पूरे महीने में कुरान मुकम्मल होता है। इस पाक महीने में रोजेदार न केवल अपनी आत्मा की शुद्धि के लिए इबादत करते हैं, बल्कि समाज और देश में अमन-ओ-शांति की भी दुआ करते हैं। रमजान का महीना उनके लिए एक अवसर होता है, जब वे अपने सारे गुनाहों की माफी मांगते हैं और अल्लाह के करीब जाने की कोशिश करते हैं।

shubhamsanwad.com

अगर आपके पास भी कोई तथ्‍यपरक खबर है तो हमें दें. विज्ञापनों कें लिए संपर्क करें 9471504230/9334804555

shubhamsanwad.com

अगर आपके पास भी कोई तथ्‍यपरक खबर है तो हमें दें. विज्ञापनों कें लिए संपर्क करें 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button