WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

बाइक दुर्घटना में खेल शिक्षक की दर्दनाक मौत

लातेहार। रांची मेदिनीनगर मुख्य पथ (NH 75) पर मनिका डिग्री कॉलेज के पास शुक्रवार को हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में खेल शिक्षक कोमल टोप्पो की मौत है गई. वह बरवाडीह प्रखंड के मोरवाईकला पंचायत के बढ़नियां गांव निवासी थे और संत कालारेट स्कूल बरवाडीह में खेल शिक्षक के पद पर कार्यरत थे.

फाइल फोटो

स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप वाहन लातेहार से पलामू की ओर जा रहा था, वहीं कोमल टोपनो अपनी बाइक से बरवाडीह होते हुए लातेहार की ओर आ रहे थे. इसी दौरान मनिका डिग्री कॉलेज के पास दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में गंभीर रूप से घायल कोमल टोपनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका लाया गया.जहां डॉ क्षितिज कुजूर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देख रांची रेफर कर दिया. रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. डॉक्टर ने बताया कि हादसे में कोमल का दाहिना हाथ, पैर भी बुरी तरह टूट गया था. घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि पिकअप और बाइक को जब्त कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है. उनकी मौत पर जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर समेत अन्य कई लोगों ने शोक प्रकट किया है. लोगों ने इसे एक अपूरणीय क्षति बताया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!