RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
महुआडांड़राज्‍य

वृद्ध ने तीन तीन भालू से लड़ कर बचाई जान

महुआडांड़ (लातेहार) ओरसा पंचायत के ग्राम अम्बाकोना में  लगभग एक बड़ी घटना घट गई। ग्राम अम्बाकोना निवासी चिढ़ना नगेसिया पिता स्व. रेंगशु नगेसिया खेत जा रहे थे। इसी दौरान चिरोपाठ-अम्बाकोना के बीच अचानक तीन भालुओं ने उन पर हमला कर दिया। घटना बुधवार सुबह की है। हमले के दौरान वृद्ध ने हिम्मत न हारते हुए लड़ते हुए शोर मचाया। आस पास के ग्रामीणों ने शोर सुनकर मौक पर पहुंचे और शोर मचाकर किसी तरह भालुओं को भगाया और घायल को सुरक्षित बाहर निकाला। हमले के बाद वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वही डॉ अमित खलखो के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। हालत को गंभीर देखते हुए घायल वृद्ध को रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही वनपाल महुआडांड़ मौके पर पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल मदद के रूप में पाँच हजार रुपये उपलब्ध कराये और कहा कि शेष मुआवजा की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से जंगल से भालुओं का गाँव की ओर आना बढ़ गया है। दिन में भी खेतों और रास्तों पर भालुओं की मौजूदगी देखी जा रही है, जिससे लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने प्रशासन व वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था करने की माँग की है। वहीवन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल व खेतों में जाते समय सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!