mahesh singh banner new nn
ब्रेकिंग न्यूज़

युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

पलामू किला मेला देख कर लौट रहा था

Latehar। छठ पूजा के बाद आयोजित दो दिवसीय पलामू किला मेला देख कर लौट रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घटना रविवार की शाम की है. युवक की पहचान विजय सिंह ( 26) वर्ष पिता सुदेश्वर सिंह, ग्राम अवसाने, पलामू के रूप में हुई है. इस दुर्घटना में दो युवक अखिलेश सिंह और अशोक कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए है. दोनो का बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कर  मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है. बता दें कि इससे पहले दो दिन पूर्व भी केचकी नदी के पास एक सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी. दो दिवसीय मेले के दौरान आधा दर्जन लोग अब तक सड़क दुर्घटना में घायल हुए हैं. सबों इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाडीह में चिकित्सकों के द्वारा किया गया. अधिकांश दुर्घटनाएं शराब के नशे में वाहन चलाने के कारण हुई है. हालांकि मेले के दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आई

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!