mahesh singh banner new nn
लातेहार

सीएम ने एसओई, लातेहार की प्राचार्य को सम्‍मानित किया 

लातेहार। आज का दिन ( 02 सितंबर 2025) जिला मुख्‍यालय के मुख्‍यमंत्री जिला उत्‍कृष्‍ठ विद्यालय के लिए गौरव का दिन रहा. आज विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति‍ भारती को मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा सम्‍मानित किया गया. दरअसल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो सितंबर को झारखंड एकेडमिक काउंसिल के वर्ष 2025 के मैट्रिक-इंटर के तीनों संकायों के टॉपरों को सम्मानित किया. प्रोजेक्ट भवन, रांची के नये सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम लाने वाले जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ठ विद्यालयों के तीन प्राचार्यों को भी सम्‍मानित किया गया. इनमें एसओई, लातेहार की प्राचार्य तृप्ति भारती का भी मुख्‍यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र दे कर सम्‍मानित किया. एसओई, लातेहार की प्राचार्य तृप्ति भारती को सम्‍मानित किये जाने पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है. प्राचार्य श्रीमती तृप्ति ने इसे विद्यालय परिवार की सामुहिक प्रयास का परिणाम बताया. उन्‍होने विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं को इसका श्रेय दिया और कहा कि उनकी लगन और प्रयास के कारण ही विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत हुआ है. विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्‍यक्ष आशीष टैगोर व उपाध्‍यक्ष दीप्ति कुमारी समेंत समिति के अन्‍य सदस्‍यों ने प्राचार्य को बधाई दी है. विद्याालय के वरीय शिक्षक नरेंद्र पाठक ने भी प्राचार्य को बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यालय प्रबंधन की कुशल नेतृत्‍व व संचालन के बदौलत संभव हो पाया. इसमें शिक्षक भी उतने ही बंधाई के पात्र हैं जितने परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!