लातेहार। दुर्गा मंडल रोल, (महुआमिलान) में दुर्गा पूजा की तैयारी की एक बैठक मंगलवार आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रतुल शाहदेव ने की. प्रतुल शाह देव ने बताया कि इस बार दुर्गा मंडल रोल के पंडाल का प्रारूप इंडिया गेट की तरह होगा. पंडाल पूरे तरीके से भव्य और आकर्षक होगा. प्रतुल ने कहा कि पिछले वर्ष भी दुर्गा मंडल रोल का पंडाल बहुत चर्चित रहा था जो लाल किले की थीम पर था. प्रतुल ने कहा कि बिल्कुल पारंपरिक पद्धति में पूजा अर्चना की जाएगी. बैठक में पूजा के दौरान होने वाली भीड़ के प्रबंधन पर भी चर्चा हुई. सदस्यों को अलग-अलग कार्य की जिम्मेदारी भी बांटी गई। प्रतुल ने कहा यह दुर्गा पूजा का 19वां वर्ष है. जिस समय पूजा शुरू हुई थी तो यह अति नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र था. फिर भी ग्रामीणों की मदद से इसे संपन्न करने का काम होता रहा. प्रतुल ने कहा की दशमी के दिन जतरा भी एक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा. आज की बैठक में मुख्य रूप से सतपाल घटवार, सूर्यनाथ सिंह, हेमंत चावड़ा, आशीष सिंह, कोलेशर यादव, अजीत शहदेव, मनोज यादव, लखन प्रजापति,जय प्रकाश घटवार,आलोक कुमार,बल्कु मुंडा,दिलीप साव,पवन प्रजापति, शंभू यादव, रवींद्र गोप, पिंटू प्रजापति, राहुल शाह देव, दीपक शाहदेव, सुरेन्द्र यादव विशुन रजवार,रामचंद्र घटवार,गणेश प्रजापति, विनोद प्रजापति, सत्यम शाहदेव, रतन देव भगत, शंकर मुंडा, बैजू मुंडा, पिंटू प्रजापति, राजेश यादव,केश्वर यादव, रविन्द्र यादव, अमृत प्रजापति, आकाश गुप्ता, उपेंद्र यादव आदि उपस्थित थे.