लातेहार
अज्ञात वाहन के धक्के से नील गाय की मौत


लातेहार। रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ पर मनिका थाना क्षेत्र के महादेव चौक पास एक अज्ञात वाहन क चपेट में आने से एक नील गाय प्रजाति की वन्य जीव की मौके पर ही मौत हो गयी. ग्रामीणों के अनुसार नील गाय सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में वह आ गयी और सड़क पर ही तड़प-तड़प की उसकी मौत हो गयी.

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी वनों के क्षेत्र पदाधिकारी ठाकुर पासवान को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले कर अंत्यपरीक्षण के लिए लातेहार भेज दिया. बता दें कि सड़क पार करने के दौरान अक्सर हिरण या नील गाय की मौत वाहनों की चपेट में आने से होती है.




