लातेहार। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा. लातेहार नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 06 की निवासी नाजमीन खातून ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राशि प्राप्त नहीं होने संबंधी आवेदन समर्पित किया. आवेदिका ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि उन्हें योजना के अंतर्गत देय सम्मान राशि प्राप्त नहीं हो रही है. उन्होंने पुनः योजना का लाभ एवं पेंशन भुगतान सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है. प्राप्त आवेदन पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा नियमानुसार पात्रता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. ज्ञात हो कि आज के जन शिकायत निवारण में विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये , जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया.