लातेहार
नगर पंचायत समिति की बैठक मे कई निर्णय लिये गये


बैठक में नगर पंचायत के द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. नगर पंचायत क्षेत्र के दो टेंपो स्टैंड (डुरूआ व थाना चौक) की तथा थाना चौक सब्जी मार्केट बंदोबस्ती पर चर्चा की गई. नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि शहर में नागरिक सुविधायें मुहैैैय करना नगर पंचायत की पहली प्राथमिकता है. उन्होने नगर पंचायत में आने वाले लोगों का कार्य सहुलियत व सुलभ तरीके से करने की बात कही. कहा कि लोग नगर पंचायत कार्यालय में बड़ी उम्मीद से आते हैं. हमें उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा. बैठक में सांसद प्रतिनिधि आनंद सिंह, वार्ड पार्षद नसीरूद्दीन अंसारी, मनोज गुप्ता, जयराम कपूर, सब्बू परवीन, मनोज दास, आशा देवी, संयुक्ता कुंवर, मुंद्रिका पासवान, गुड़िया देवी, मुस्तरी बीबी, इंद्रदेव उरांव, आदि मौजूद थे.