lps 1
carnival 1
Lat
alisha 1
RPD NEW NEW
राज्‍य

भाजपा ने महापुरूषों की प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्‍यापर्ण किया

Advertisement

लातेहार। भारतीय जनता पार्टी, लातेहार के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर एव महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई की और प्रतिमाओं पर माल्‍यापर्ण व पुष्प अर्पित किया गया. मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान के तहत जोगनाटंड स्थित स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा पर साफ सफाई की गयी और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.

Advertisement

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह जी ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिला के सभी मंडलों में घर-घर तिरंगा अभियान चला रही हैं.  देश की स्वतंत्रता में आहुति देने वाले सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यर्पण व आसपास स्वच्छता अभियान चला रही हैं.

Advertisement

स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव जिला महामंत्री अमलेश सिंह व बंसी यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा, पूर्व जिप सदस्‍य महेश सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य आनंद सिंह, उत्तम कुमार, नितेश यादव, राजबली राम, दीपक कुमार मोनू शौंडिक, पिंटू राम व गिरधारी राम सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. इसके बाद शहर के स्‍वामी विवेकानंद पार्क में स्‍थापित महापुरूषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई का माल्‍यापर्ण किया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button