WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

लाभुकों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचायें: उपायुक्‍त

लातेहार। समाहरणालय के सभागार में गुरूवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी, कल्याण विभाग एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और लाभुकों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ सुचारू रूप से पहुँचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए.उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए, विशेषकर स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
बैठक में विशेष रूप से ट्राइबल मल्‍टी मार्केटिंग सेंटर के निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्के मकान निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संबंधित सड़क निर्माण कार्य, तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन वितरण की स्थिति, गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न वितरण की उपलब्धियों, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति, एवं पोषण अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थापना और पोषण सेवाओं की प्रगति, आयुष्मान कार्ड वितरण की स्थिति की समीक्षा कर निर्देशित किया कि लक्ष्यानुसार शत-प्रतिशत योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें.बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ राज मोहन खलखो, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार समेंत संबंधित कार्यपालक अभियंता व अन्‍य पदाधिकारी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!