Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
राज्‍यलातेहार

सांसद कालीचरण सिंह ने स्व गोपाल उपाध्याय के ब्रह्मभोज में भाग लिया, श्रद्धांजलि दी

लातेहार। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह रविवार को जिला मुख्‍यालय के बानपुर ग्राम पहुंचे. यहां उन्होंने जनसंघी स्व गोपाल उपाध्याय (95 वर्ष) के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान सांसद ने स्व उपाध्याय के पुत्र प्रमोद उपाध्याय, प्रभात उपाध्‍याय और प्रदीप उपाध्याय से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की.

Advertisement

उन्होंने कहा कि गोपाल उपाध्याय एक सरल, मिलनसार और समाजसेवी स्वभाव के व्यक्ति थे. उनके जाने से क्षेत्र ने एक मार्गदर्शक को खो दिया है. सांसद कालीचरण सिंह ने स्वर्गीय उपाध्याय की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और परिजनों की उपस्थिति रही. उन्‍होने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी.

Advertisement

सांसद ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं. इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, उपाध्‍यक्ष राकेश दुबे, सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, बंशी यादव, विवेक चंद्रवंशी, सोनू सिंह, विधायक प्रतिनिधि गौरव दास एवं भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. सबो ने स्‍व उपाध्‍याय के कार्यों को याद करते हुए उन्‍हें अपनी श्रद्धांजलि दी.

Advertisement
Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!