Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

प्रमंडलीय आयुक्त ने एसआईआर के मेगा हेल्प डेस्क कैंप का किया निरीक्षण

लातेहार। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप का आयोजन किया गया. इन शिविरों के माध्यम से मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों एवं मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा संशोधन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है. इसके अलावा पात्र मतदाताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है. इसी क्रम में पलामू प्रमंडल की आयुक्त कुमुद सहाय ने चंदवा प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 285, राजकीय मध्य विद्यालय, सिकनी में आयोजित मेगा हेल्प डेस्क कैंप का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में संचालित गतिविधियों का जायजा लिया तथा SIR-2026 के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की. निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को कैंपों का प्रभावी एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने पर जोर दिया. इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार भी उपस्थित थे. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं बूथ स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले मतदाताओं को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन से संबंधित कार्यों का निष्पादन नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से किया जा सके. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदवा चंदन प्रसाद, बीएलओ एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!