Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

उपायुक्‍त के पहल पर सड़क हादसे में मृतक के आश्रित परिवार को मिली एक लाख की सहायता राशि

जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने लिया था मामले का संज्ञान

लातेहार। सड़क दुर्घटना में असमय जान गंवाने वाले महुआडांड़ प्रखंड के अस्सी गांव निवासी इलिजबेद मिंज के पुत्र अंकुर के आश्रित परिवार को जिला प्रशासन की ओर से एक लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की गई है. उपायुक्त संदीप कुमार ने जन शिकायत निवारण के दौरान सामने आए इस मामले पर संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की पहल की थी.अंकुर की टेंपो पलटने से हुई सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. हादसे के बाद परिवार के समक्ष उत्पन्न आर्थिक कठिनाइयों को देखते हुए मामले में प्रशासनिक स्तर पर पहल की गई. इसके तहत मृतक के आश्रित परिवार को एक लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई. उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है. जन शिकायत निवारण के दौरान प्राप्त मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है. सड़क दुर्घटना में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके आश्रित परिवार को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में सरकार के प्रावधानों के तहत पात्र आश्रितों को सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सहायता प्रदान करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है.जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को आर्थिक संबल प्रदान करना है. दुर्घटना में परिवार के सदस्य को खोने के बाद आश्रितों को होने वाली परेशानियों के बीच यह सहायता राशि उन्हें राहत पहुंचाने में मददगार होगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!