लातेहार। आगामी पर्व त्योहार को देखते हुए उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमन गुप्ता एवं सरिता जेराई के नेतृत्व में जिले में खाद्य पदार्थ गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को बालूमाथ और बारियातु प्रखंड के प्रमुख मिष्ठान भण्डार एवं रेस्टोरेंट में जांच अभियान चलाया गया. अधिकारियों ने मेसर्स साहू भोजनालय, मेसर्स गुरूजी होटल, मेसर्स अमर स्वीट्स फैमिली रेस्टोरेंट, मेसर्स गजाधर यादव, मेसर्स पानी पूरी, मेसर्स हॉट मोमोज एण्ड पिज्जा, मेसर्स न्यू साहू भोजनालय, मेसर्स न्यू लक्ष्मी स्वीट्स, मेसर्स गणपति स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट, मेसर्स साहू भोजनालय, मेसर्स बिट्टू स्वीट्स, मेसर्स रंगोली स्वीट पैलेस, मेसर्स महाकाल फास्ट, मेसर्स फेमस चाट-भंडार, मेसर्स रूपेश राज चाट-भंडार इत्यादि का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को अविलंब पेस्ट कंट्रोल कराने, पानी की जांच तथा अन्य अनियमितताओं के सुधार हेतु नोटिस जारी किया गया. उपरोक्त प्रतिष्ठानों में निर्माण की जा रही खोवा, पनीर, रसगुल्ला के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए. उपायुक्त ने आमजनों से अपील की है कि मिलावटी एवं अस्वच्छ खाद्य पदार्थों की सूचना जिला प्रशासन को दें.