mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

लातेहार। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बालक व बालिका वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. लातेहार जिला प्रशासन खेल शाखा द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कुल चार टीमों ने भाग लिया. इसमें सीएम एसओई कस्तूरबा गांधी विद्यालय, लातेहार, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, डे बोर्डिंग बालिका वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र और धर्मपुर वॉलीबॉल क्लब ने भाग लिया.

Advertisement

प्रतियोगिता से पूर्व जिला खेल पदाधिकारी लातेहार अविनेश कुमार त्रिपाठी एवं अन्य के द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण कर दिया गया. जिला खेल पदाधिकारी श्री त्रिपाठी ने खिलाड़ियों के संबोधन में कहा कि आज का दिन खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण दिवस है.  उन्होंने मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियां और जीवनी पर प्रकाश डाला.

Advertisement

खिलाड़ियों को अपना बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी. केंद्रीय विद्यालय स्थित बैडमिंटन हॉल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल, वॉलीबॉल प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा, लातेहार जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष रंजीत पांडेय, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, कमलेश उरांव, शुभम कुमार साव, शिवम कुमार आदि उपस्थित थे. वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में डे बोर्डिंग क्रीडा प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय को 2-1 से पराजित कर फाइनल ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया.

Advertisement

इससे पूर्व पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की टीम में सीएम एसओई कस्तूरबा गांधी विद्यालय को पराजित कर फाइनल में अपना स्थान बनाया था.  डे बोर्डिंग क्रीडा प्रशिक्षण केंद्र की टीम ने धर्मपुर क्लब को पराजित कर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया था. 30 अगस्त को सुबह 10 बजे से जिला स्टेडियम, लातेहार में बालक बालिका कबड्डी, बालक वाली का रास्ता कस्सी, जनजातीय खेलों में गुलेल, भार दौड़ और मटका दौड़ का आयोजन किया जाएगा.

Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button