mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

एसओई, लातेहार की प्राचार्य तृप्ति भारती आज होगीं सम्‍मानित

लातेहार। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो सितंबर को झारखंड एकेडमिक काउंसिल के वर्ष 2025 के मैट्रिक-इंटर के तीनों संकायों के टॉपरों को सम्मानित करेंगे. टॉपर्स को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री सुजूकी की 125 सीसी की स्कूटी, लैपटॉप और तीन लाख रुपये प्रदान करेगें. सम्मान समारोह का आयोजन दोपहर 12:30 बजे प्रोजेक्ट भवन के नये सभागार में आयोजित होगा. इसी सम्‍मान कार्यक्रम में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम लाने वाले जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ठ विद्यालयों के तीन प्राचार्यों को भी सम्‍मानित किया जायेगा. इनमें एसओई, लातेहार की प्राचार्य तृप्ति भारती का भी नाम शामिल है. इसके अलावा गिरिडीह और हजारीबाग के प्राचार्यों को भी सम्‍मानित किया जायेगा. एसओई, लातेहार की प्राचार्य तृप्ति भारती को सम्‍मानित किये जाने पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल  है. प्राचार्य श्रीमती तृप्ति ने इसे विद्यालय परिवार की सामुहिक प्रयास का परिणाम बताया. उन्‍होने विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं को इसका श्रेय दिया और कहा कि उनकी लगन और प्रयास के कारण ही विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत हुआ है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button