WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

सामाजिक अंकेक्षण योजनाओं में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने का माध्‍यम: डीसी

लातेहार। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत जिला स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण की जनसुनवाई का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त संदीप कुमार, निदेशक जेएसएएस झारखण्ड सरकार, रांची, हलधर महतो, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मियों द्वारा सामाजिक अंकेक्षण को पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण किया गया.  उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का एक प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का निष्पक्षता के साथ परीक्षण करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सामाजिक अंकेक्षण में चिन्हित कमियों का समयबद्ध निराकरण करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखें. जनसुनवाई के दौरान सामाजिक अंकेक्षण टीम द्वारा विभिन्न पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत संचालित योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में प्राप्त आपत्तियों, शिकायतों एवं सुझावों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों द्वारा अपना पक्ष रखा गया तथा आवश्यक कार्रवाई की जानकारी दी गई. जनसुनवाई में सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह, लातेहार विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी , सामाजिक अंकेक्षण इकाई के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, मनरेगा से जुड़े कर्मी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!