लातेहार। गढ़वा जिला निवासी जय प्रकाश तिवारी के पुत्र आयुष तिवारी की गत पांच जुलाई को जिले के पर्यटन स्थल सुग्गा बांध मे घूमने के दौरान पानी मे गिरने से मौत हो गई थी. इस मामले को लेकर मृतक के पिता जय प्रकाश तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पूरे मामले की गहनता से जांच कराने का अनुरोध किया है. पुलिस अधीक्षक को दिये आवेदन मे कहा गया है कि आयुष के साथ तीन और दोस्त घूमने गये थे. जिसमे आयुष गुप्ता, जेपी गुप्ता और आर्यन किशोर गढ़वा शामिल है. आगे कहा गया है कि आयुष शिक्षित और सेवारत युवक था. जिससे भूल-चूक की संभावना काफी कम है. ऐसे मे उसकी मौत संदेह के घेरे मे है. उन्होने पुलिस अधीक्षक से इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज करते हुए आयुष के मौत की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है.