mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍यलातेहार

मोटरसाइकिल दुर्घटना में नाना-नाती गंभीर रूप से घायल

बालूमाथ (लातेहार)। प्रखंड क्षेत्र के हाथडीह ग्राम स्थित भगत मोड़ के समीप शुक्रवार को मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर जाने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान विष्णु लोहरा (60 वर्ष) पिता स्वर्गीय शगुन लोहरा एवं सुरेश लोहरा (26 वर्ष) पिता मनोज लोहरा, निवासी हाथडीह गंझुटोला बालूमाथ के रूप में हुई है. दोनों आपस में नाना-नाती बताए जाते हैं. जानकारी के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल से बालूमाथ की ओर आ रहे थे. इसी दौरान भगत मोड़ के समीप वाहन अनियंत्रित हो गया और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ पहुंचाया गया. जहां उनका चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button