Banner (6)
Banner (8)
prakash ram
ramchandra singh
sp
Banner (10)
harishankar yadav
amit yadav
bdo co
bhawan
CS
dto
hira yadav
mahesh singh
pawan kr
rajan tiwari
rajiv ranjan
ramdev singh
Road
Banner (9)
IMG-20260815-WA0021
BAN986742
BAN320654
rajan tiwari
झारखंडबरवाडीहलातेहार

सचिन शर्मा अध्‍यक्ष व अमरेश विश्‍वकर्मा समाज के सचिव बने

बरवाडीह (लातेहार)। रविवार को बरवाडीह बाजार स्थित मिडिल स्कूल के प्रांगण में विश्वकर्मा समाज की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में विश्वकर्मा समाज के बरवाडीह प्रखंड कमिटी का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से सचिन शर्मा को अध्यक्ष और अमरेश विश्वकर्मा को सचिव चुना गया. जबकि बिनोद शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया. संरक्षकों में रणधीर शर्मा और रमेश शर्मा, उपाध्यक्ष कृष्णा, योगेन्द्र और रंभू विश्वकर्मा, सह सचिव बाबुलाल विश्वकर्मा और उप कोषाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा को बनाया गया. सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि बरवाडीह प्रखंंड  इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा में सबसे अच्‍छी व्यवस्था करने वाली समिति को सम्मानित किया जायेगा. विश्वकर्मा समाज के लातेहार जिला महासचिव मनोज विश्वकर्मा ने बताया कि हमारे जिला अंतर्गत सबसे ज्यादा जगह बरवाडीह में ही भगवान विश्वकर्मा का प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है. उन्होंने बताया कि जिस समिति के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी, साफ सफाई की विशेष ध्यान रखी जाएगी तथा समिति के द्वारा अनुशासित तरीके से मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है. बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव जयगोविन्द विश्वकर्मा और संचालन जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा के द्वारा की गई. बैठक में प्रदेश सचिव अर्जुन विश्वकर्मा, जिला महासचिव मनोज विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, कामेश्वर विश्वकर्मा, गोपाल, विजय, अविनाश, बिरेन्द्र, धर्मदेव, अनिल सहित विश्वकर्मा समाज के दर्जनो सदस्य उपस्थित थे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!