Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर 108 एंबुलेंस कर्मियों का प्रदर्शन

कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध

लातेहार। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ (108), लातेहार के कर्मचारियों को पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया और सिविल सर्जन कार्यालय से समाहरणालय गेट तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया. इस दौरान भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने राज्यभर में 108 एंबुलेंस का संचालन तथा कर्मचारियों के वेतन का भुगतान सरकारी स्तर पर सिविल सर्जन के माध्यम से सुनिश्चित करने की मांग की है.

संघ की अन्य प्रमुख मांगों में सेवा से हटाए गए कर्मचारियों की संबंधित जिलों में पुनः बहाल तथा कर्मचारियों को ईपीएफ, ईएसआईसी, ओवरटाइम, ग्रेच्युटी और न्यूनतम वेतन सहित सभी श्रमिक अधिकार सुनिश्चित करना शामिल है।संघ का कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के समक्ष परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो गया है. कैंडिल मार्च में मदन कुमार महतो ,बजरंगी सिंह, संकेंद्रर यादव, गुंजन कुमार रवि, सुमन कुमारी, झालों कुमारी, रिंकी कुमारी धनराज कुमार सब्बाहुदीनीन अंसारी कयूम खान दस्तगीर खान समेत दर्जनाधिक कर्मचारी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!