बरवाडीह(लातेहार)। बरवाडीह प्रखंड के यूपीजी हाई स्कूल, छेंचा में महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके महान योगदान को याद किया गया. कार्यक्रम में सैकड़ों स्कूली बच्चों और बच्चियों के साथ-साथ स्कूल के प्रधानाध्यापक, झारखंड प्रदेश हम पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.
Adevrtisement
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ अंबेडकर के जीवन संघर्ष और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला. प्रधानाध्यापक ने बच्चों को बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और शिक्षा को प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी. झारखंड प्रदेश हम पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता और न्याय की स्थापना के लिए जो संघर्ष किया, वह सभी के लिए प्रेरणादायक है. ग्रामीणों ने भी इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की.