mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

जिला नियोजनालय ने गांधी इंटर कॉलेज मे किया जागरूकता सेमिनार का आयोजन

लातेहार। जिला नियोज कार्यालय, लातेहार द्वारा शहर के गांधी इंटर कॉलेज में नियोजनालय जागरूकता सह निबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो दशरथ प्रसाद साहू एवं जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार के द्वारा किया गया.

Advertisement

सेमिनार को संबोधित करते हुए  जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने जिला नियोजनालय की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सेवाएं एवं निबंधन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी.  उन्होंने सभी छात्रों से नियोजनालय में निबंधन कराने की अपील की ताकि उन्हें सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें.  उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर निर्माण तथा रोजगार के अवसरों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया.

Advertisement

श्री कुमार ने आगे बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से  छात्र निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार या नौकरी की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री साहू ने  जिला नियोजन पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए आग्रह किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाये, इससे छात्र व छात्राओं का मार्गदर्शन होगा.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!