mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

पंकज तिवारी, आफताब आलम व गुंजर उरांव ने कांग्रेस जिला अध्‍यक्ष पद के लिए किया नॉमिनेशन

लातेहार। परिसदन भवन में शनिवार को कांग्रेस के सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें कांग्रेस जिला अध्‍यक्ष पद के चुनाव को ले कर प्रक्रिया शुरू की गयी. इसमें महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व पर्यवेक्षक सुनील केदार, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, रामगढ़ की विधायक ममता देवी, हिन्दू न्यास बोर्ड अध्यक्ष जयशंकर पाठक और मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मौजूद थे. लातेहार जिला अध्‍यक्ष पद के लिए वरीय कांग्रेसी पंकज तिवारी, आफताब आलम व कार्यकारी अध्‍यक्ष गुंजर उरांव समेंत अन्‍य 15 कांग्रेसियों ने  नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. इसके बाद परिषदन में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए  सुनील केदार ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अभियान शुरू किया है. अब जिला व प्रखंड अध्यक्षों का चयन कार्यकर्ताओं की राय से किया जाएगा. पहली बार कांग्रेस ने संगठन सृजन कार्यक्रम चलाया है. इसमें  कार्यकर्ताओं में उत्साह है. पूर्व राज्‍यसभा सांसद धीरज साहू ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें.

विधायक ममता देवी ने केंद्र सरकार को विफल बताते हुए कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से त्रस्त है. कहा कि सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले पर जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. कार्यक्रम के तहत 14 व 15 सितंबर को बालूमाथ, मनिका, बरवाडीह और महुआडांड में रायशुमारी बैठकें होंगी. कार्यक्रम में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता व स्‍थानीय प्रतिनिधि मौजूद थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!