Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
राज्‍यलातेहार

आग की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम झुलसा, रिम्स रेफर

लातेहार। जिले के बालूमाथ प्रखंड के धाधू ग्राम में आग में झुलस कर एक तीन वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे घायल अवस्‍था मे बालुमाथ सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां से उसे बेहतर उपचार के लिए रिम्‍स रेफर कर दिया गया है. घटना रविवार की है. 

Advertisement

जानकारी के अनुसार गांव में किसी व्‍यक्ति के द्वारा प्‍लास्टिक जमा कर उसमें आग लगाया गया था और उसी आग में अताउल आलम का तीन वर्षीय पुत्र अयान आलम आग गिर गया. इसमें वह बुरी तरह से झुलस गया.उसका चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गया. उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे. आनन फानन में बच्चे को बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. वहां मौजूद चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया. बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. 

Advertisement
Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!