WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

नुक्कड़ नाटक के माध्‍यम से अफीम की अवैध खेती नहीं करने की नसीहत दी गयी

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर बरियातू प्रखंड में अफीम की अवैध खेती एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी देना तथा उन्हें वैकल्पिक आजीविका के साधनों की ओर प्रेरित करना है. नुक्कड़ नाटक के कलाकारों द्वारा जीवंत अभिनय और संवादों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अफीम की खेती न केवल अवैध है बल्कि समाज और परिवार दोनों के लिए विनाशकारी परिणाम लेकर आती है. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और नशा-मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि प्रशासन द्वारा जिले में ऐसे जन जागरूकता कार्यक्रम निरंतर रूप से आयोजित किए जा रहे हैं ताकि मादक पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी पर अंकुश लगाया जा सके तथा युवाओं को नशे से दूर रखते हुए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सके.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!