mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

नुक्‍क्‍ड़ नाटकों के माध्‍यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

लातेहार। झारखंड स्‍थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर कइ्र कार्यक्रम किये जा रहे हैं. गांव गांव सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की जा रही है. लातेहार जिला में उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के  निर्देश पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के द्वारा भी नुक्‍कड़ नाटकों के माध्‍यम से सरकारी योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

जनसंपर्क कार्यालय से निबंधित स्‍वर संगम म्‍यूजिकल ग्रुप लातेहार के द्वारा 12 नवंबर को जिले के चंदवा प्रखंड के कामता और अलौदिया पंंचायत में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान संस्‍था के कलाकारों ने नुक्‍कड़ नाटक के माध्‍यम से ग्रामीणो को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. संस्‍था के निदेशक आशीष टैगोर ने मइयां सम्‍मान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, फूला झानो आर्शिवाद योजना, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना, हरा कार्ड, मुख्‍यमंत्री पशुधन योजना और मुख्‍यमंत्री रोजगार सृजन योजनाओं की जानकारी दी और इसका लाभ उठाने की अपील की. संस्‍था के रितेश कुमार, बसंत कुमार, युगेश्‍वर राम, बसंती देवी व अन्‍य कलाकारों ने नुक्‍कड़ नाटक में आकर्षक प्रस्‍तुति दिया और लोगों को प्रभावित किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!