mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

जेएनवी में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती मनाई गई

लातेहार। 15 नवंबर को जवाहर नवोदय विद्यालय, लातेहार के सांस्कृतिक कला केंद्र में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य रामायण पासवान के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर का माल्यार्पण किया गया. सभी शिक्षकों सहित सभी क्लास के कप्तानों के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजली अर्पित की गयी.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

इस अवसर पर झारखंड का 25वां स्थापना दिवस भी मनाया गया. प्राचार्य रामायण पासवान ने भगवान भी बिरसा मुंडा के जीवनी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान का नेतृत्व किया और आदिवासी समाज को उनके अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों के पारंपरिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें नाटक, गीत और नृत्य शामिल थे. इस कार्यक्रम में अजय कुमार ने नागपुरी भाषा में मनमोहक गीत प्रस्तुत किया. विद्यालय की बालिकाओं ने भी सादरी में आकर्षक गीत गाया. वरिष्ठ शिक्षक सुखराम भगत ने बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में छात्रों ने बिरसा मुंडा के आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!