लातेहार। सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जनमन धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी और कल्याण विभाग के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में उपायुक्त ने लाभुकों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ सुचारू रूप से पहुंचाने का निर्देश दिया. कहा कि लंबित मामलों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये.
https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb
उन्होंने प्रत्येक योजना के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. आगे कहा कि स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उपायुक्त ने पीएम जनमन एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के त्वरित अनुमोदन, लाभुकों के सत्यापन व सहायता राशि के समय पर भुगतान करने का निर्देश दिया. धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई. बैठक में विशेष रूप से ट्राइबल मल्टी मार्केटिंग सेंटर के निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्के मकान निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संबंधित सड़क निर्माण कार्य, तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन वितरण की स्थिति, गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न वितरण की उपलब्धियों, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति, एवं पोषण अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थापना और पोषण सेवाओं की प्रगति, आयुष्मान कार्ड वितरण की स्थिति की समीक्षा की गयी. आईटीडीए एवं जेटीडीएस के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों तक पहुँचाने हेतु फील्ड स्तर पर सतत निगरानी आवश्यक है. बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री प्रवीण कुमार गगराई, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अल्का हेंब्रम, संबंधित कार्यपालक अभियंता, संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.