लातेहार। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर, विद्यालय परिसर स्थित श्री कृष्ण चन्द्र गांधी ऑडिटोरियम में शनिवार भगवद्गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा छह से से नौ तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ आचार्य ओंकार नाथ सहाय, इस्कॉन मंदिर लातेहार के कथावाचक एवं मुख्य अतिथि रवि प्रभु जी तथा प्रश्नकर्ता श संतोष प्रभू जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया.
https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb
मुख्य अतिथि श्री रवि प्रभु ने अपने संबोधन में कहा कि विद्या मंदिर संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए विख्यात है तथा भगवद्गीता एक प्रमाणिक ग्रंथ है जिसे प्रत्येक विद्यार्थी को अवश्य पढ़ना चाहिए.,0प्रतियोगिता में कक्षा 8 (A) की छात्रा श्रेया राज ने प्रथम स्थान, कक्षा 6 (B )की आरुषि कुमारी ने द्वितीय स्थान और कक्षा 6 (B) की दीक्षा सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसके अतिरिक्त पलक (6B), प्रिंस (6A), शक्ति (6A), शशि (6A), नमन (8A), अक्षत (9A) तथा मोनू (7A) को प्रतिभागिता पुरस्कार प्रदान किए गए.कार्यक्रम का संचालन ओंकार नाथ सहाय द्वारा किया गया. आयोजन को सफल बनाने में विवेक, रविंदर साहू , सुरेश, मधु, उपासना, राकेश, धर्मप्रकाश, राधेश्याम, गोपाल एवं सलमान का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.