mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍यलातेहार

महिलाओ को सम्‍मान व अधिकार देकर ही सुरक्षित व सभ्‍य समाज का निर्माण किया जा सकता है:  डा चंदन 

लातेहार। अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के मौके पर 25 नवंबर को सूचना जनसंपर्क विभाग, लातेहार के द्वारा नावागढ़ सखी मंडल के सदस्‍यों, संकुल जेंडर रिसोर्स सेंटर के प्रतिनिधियों और सक्षम सेंटर के कर्मियों और पदाधिकारी के साथ एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन ने कहा कि 25 नवंबर महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन दिवस है.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

इस दिन हम सभी को यह प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की शारीरिक, मानसिक अथवा मौखिक हिंसा में शामिल नहीं होना है. महिलाओ को सम्‍मान व अधिकार दे कर ही सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सकता है. भारत के संविधान के द्वारा समता का जो अधिकार दिए गए है इसे समग्रता से लागू करने की आवश्यकता है. समता, स्वतंत्रता का अधिकार केवल कानूनी रूप से लागू न होकर उसे सामाजिक स्तर पर भी लागू करने की आवश्यकता है. परिवार में हो रही महिला और पुरुष भेदभाव को मिटा कर ही एक सफल समाज का निर्माण किया जा सकता है.  समाज रूपी गाड़ी तभी अनवरत चल सकती है, जब महिलाओं के प्रति पुरुष के मानसिकता में अमूल परिवर्तन लाकर उनके समाज का दूसरे स्तंभ के रूप में मान्यता दिया जाएगा. उन्‍होने कहा कि एक सुरक्षित और सभ्य समाज का निर्माण महिलाओं का विरुद्ध हो रहे किसी भी प्रकार के हिंसा को समाप्त कर ही किया जा सकता है.  कार्यक्रम में उपस्थित महिला समूह को हिंसा उन्मूलन के लिए प्रतिज्ञा दिलाया गया. मौके पर जेएसएलपीएस के डीपीएम संतोष कुमार, जनसंपर्क विभाग के सूर्यतनय सिंह व  मुर्शीद अंसारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!