लातेहार
अनियंत्रित हाईवा पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

लातेहार। बुधवार को एनएच-22 पर बालूमाथ- रांची मुख्य पथ पर मकईयाटांड़ ग्राम के पास एक कोयला लदा हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल चालक की पहचान बालुमाथ थाना क्षेत्र के सेमरसोत गांव के बालचंद गंझू के पुत्र विकास गंझु (29) के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि वह तुबैद कोलियरी से कोयला लोड कर बालूमाथ के कुशमाही रेलवे साइडिंग की ओर जा रहा था.







