
महुआडांड़(लातेहार)। संत जेवियर उच्च विद्यालय, गोठगाँव में तीन दिसंबर को विद्यालय के संरक्षक संत फ्रांसिस जेवियर का पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया. पवित्र मिस्सा बलिदान के मुख्य अनुष्ठाता बिशप थियोडोर मास्कारेनस डाल्टनगंज धर्म प्रांत थे. उनके साथ फादर संजय गिद्ध (पल्ली पुरोहित), फादर अशोक नगेसिया, फादर बलबीर टोप्पो, फादर मनोरंजन कच्छप सहित अनेक पुरोहितगण मौजूद रहे.
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर ख्रीस्टीना खलखो, कांग्रेस के अध्यक्ष अजीत पॉल कुजूर, महुआडांड़ प्रखंड की प्रमुख कंचन कुजूर, विभिन्न धर्मबहनें, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल थे. पवित्र मिस्सा बलिदान के दौरान बिशप स्वामी ने अपने प्रेरक संदेश में कहा कि संत फ्रांसिस जेवियर ने अत्यंत परिश्रम, त्याग और समर्पण के साथ भारत में मिशनरी कार्य को आगे बढ़ाया.





