mahesh singh banner new nn
लातेहार

चोरों ने ट्रांसफार्मर की चोरी की, गांव में बिजली सेवा ठप

लातेहार। जिला मुख्यालय से सटे बीनगड़ा गांव के भैंसमारा टोला में अज्ञात चोरों ने बिजली के ट्रांसफार्मर की चोरी कर ली है. यह गांव सदर थाना क्षेत्र के तरवाडीह पंचायत में आता है. घटना तीन दिसंबर रात की है. चार दिसंबर को मुखिया राधा देवी के द्वारा अनुशंसित एक आवेदन ग्रामीणों ने सदर थाना प्रभारी को सौंपा है.

Advertisement

ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि तीन दिसंबर की रात्रि तकरीबन 12.30 बजे रामदयाल सिंह के घर के पास लगे 16 केवी के ट्रांसफार्मर को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है.ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी हो जाने के कारण पूरे गांव में अंधेरा हो गया है. घरेलू कामों के अलावा अन्य दैनिक काम और बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

ग्रामीणों ने मामला दर्ज कर आवश्यक कारवाई करने की मांग की है. घटना के कारण पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ट्रांसफार्मर चोरी होने के कारण गांव में लगभग अंधेरा छाया हुआ है तथा आवश्यक कार्य भी बाधित हो गए हैं. ग्रामीणों ने इसके बाद सहायक विद्युत अभियंता कार्यालय पहुंच कर मामले से अवगत कराया और शीघ्र ही ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है. आवेदन सौंपने वालों में आवेदनकर्ताओं में मुखिया राधा देवी और के अलावा अनिता कुमारी, विनती देवी, उदय सिंह, शिवनाथ सिंह, विष्णु देव सिंह, कर्मी देवी, रूपम देवी, प्रमिला देवी, अवधेश सिंह, राजू सिंह सहित कई ग्रामीणों का नाम शामिल है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!