लातेहार
वाहन जांच अभियान में 38 वाहनों की जांच की गयी, 69650 रूपये वसूले गये


लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व मे बुधवार को सघर वाहन जांच अभियान चलाया गया. जिला परिवहन विभाग की टीम ने एनएच-75 पर दूध फैक्ट्री के पास वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दुपहिया वाहन एवं ऑटो चालकों का चालान काटा गया. कुल 32 दुपहिया एवं छह ऑटो की जांच की गयी. इसमें 696550 रूपये बतौर जुर्माना वसूला गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उपायुक्त के निर्देश पर यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है. उन्होने कहा कि सड़क के विभिन्न सड़कों पर बगैर हेलमेट चलाने वाले दुपहिया वाहन एवं बगैर सीट बेल्ट बांध चार पहिया वाहन चलाने वालो का ऑनलाइन चालान काटा जा रहा है.
उन्होने कहा कि इसका सकारात्मक असर पड़ रहा है. अधिकांश दुपहिया वाहन चालक अब हेलमेट लगाने लगे हैं. उन्होने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौत हेलमेट नहीं लगाने के कारण होती है. श्री मंडल ने कहा कि वाहनों के नंबरों के साथ छेड़छाड़ करना एक दंडनीय अपराध है. उन्होने कहा कि कई दुपहिया वाहन चालक ऑनलाइन चालान से बचने के लिए वाहनों के नंबरो के साथ छेड़छाड़ कर देते हैं या उन पर कागज चिपका देते हैं. उन्होने कहा कि ऐसा करते पाये जाने पर सख्त कारवाई की जायेगी. उन्होने अपने वाहनों का सभी दस्तावेज व अपना ड्राइविंग लाइसेंस दुरूस्त रखने की अपील की. नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने की अपील अभिभावकों से की.