WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बरवाडीहराज्‍य

तीन सदस्‍यीय जांच टीम स्‍टेडियम निमार्ण स्‍थल परिवर्तन करने की मांग की जांच करेगी

लातेहार। जिले के बरवाडीह प्रखंड में प्रस्‍तावित प्रखंड स्तरीय स्टेडियम का स्थल परिवर्तन की मांग जोर पकड़ते जा रही है. बता दें कि स्‍थानीय लोगों के आग्रह पर सूबे के पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव ने मामले की जांच कराने का निर्देश प्रशासन को दिया. निर्देश के बाद उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के निर्देश पर तीन सदस्‍यीय जांच टीम का गठन किया है. यह टीम मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के पक्षों की जांच करेगी. बता दें कि बरवाडीह में एक स्‍टेडियम का निर्माण प्रस्‍तावित है. लेकिन ग्रामीण स्‍टेडियम निर्माण स्‍थल को परिवर्तित करने की मांग कर रहे हैं. इसे ले कर उन्‍होने विभाग से पत्राचार किया था. ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थल पर स्टेडियम निर्माण प्रस्तावित है, वह क्षेत्र बेहत रिहायशी है. यहां घनी आबादी है. यह मैदान वर्षों से सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के लिए उपयोग में लाया जा रहा है. ग्रामीणों ने यह भी उल्लेख किया है कि मैदान के चारों ओर गृह निर्माण हो गया है. ऐसे में स्‍टेडियम निर्माण हो जाने पर आम लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. ग्रामीणों ने बताया कि स्टेडियम की चहारदीवारी का निर्माण कार्य लगातार जारी है. जांच प्रक्रिया पूरी नहीं होने के बावजूद निर्माण कार्य आगे बढ़ने से स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है. लोगों का कहना है कि जब तक स्थल परिवर्तन से संबंधित जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक निर्माण कार्य को स्थगित रखा जाना चाहिए.

Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि जिस क्षेत्र में स्टेडियम की चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है, उसी परिसर के भीतर दुर्गा मंडप स्थित है. उक्त दुर्गा मंडप का निर्माण पिछले वर्ष स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह द्वारा कराया गया था. यहां प्रतिवर्ष धार्मिक आयोजन होते रहे हैं. ऐसे में मंडप का स्टेडियम परिसर के भीतर आ जाना भविष्य में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है.  स्थानीय लोगों का कहना है कि वे स्टेडियम निर्माण के विरोध में नहीं हैं. खेल प्रतिभाओं को मंच देने एवं खेल गतिविधियों के आयोजन के लिए स्‍टेडियम का निर्माण जरूरी है. लेकिन निर्माण कार्य सभी पक्षों की सहमति और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद होना चाहिए.

 जिला खेल पदाधिकारी ने कहा-

इस संबंध में पूछे जाने पर जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उपायुक्‍त महोदय के निर्देश पर तीन सदस्‍यीय जांच टीम बनायी गयी है. इस टीम में अपर समार्हता, जिला खेल पदाधिकारी व अचंलाधिकारी लातेहार शामिल है. उन्‍होने बताया कि अगले एक दो दिन में जांच टीम के द्वारा मामले की जांच की जायेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!