WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथ

हाथियों के झुंड ने युवक पर किया हमला, मौत

वन विभाग ने 40 रूपये बतौर मुआवजा दिया

लातेहार। जिले के कई क्षेत्रों हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है. रविवार की रात्रि हाथियों के एक झुंड ने खेतों में पटवन कर रहे एक युवक पर हमला कर दिया. इस हमले में उस युवक की मौत हो गयी. घटना जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के भैंसादोन गांव की है. मृतक युवक की पहान आर्यन लोहरा के रूप मे हुई है. वह भैंसादोन निवासी प्रमुख लोहरा का 19 वर्षीय पुत्र था.

Advertisement

प्रमुख लोहरा ने बताया कि आर्यन आलू के खेतों में पटवन कर रहा था. तभी चार की संख्‍या में हाथी वहां आ पहुंचे. हाथियों ने अचानक आर्यन पर हमला कर दिया और पटक कर उसकी जान ले ली. उन्‍होने बताया कि घटना के समय पर वहां कोई नहीं था, इस कारण कोई उसकी मदद नहीं कर सका. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

Advertisement

रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि हाथियों की झुंड से कई हाथी बिछड़ गये हैं और अलग झुंड बना कर चल रहे हैं. उन्‍होने बताया कि वन विभाग के द्वारा तत्काल राहत के रूप में परिजनों को  40 हजार रूपये मुआवजा दिया गया है. उन्‍होने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद प्रावधानों के अनुसार शेष राशि दिया जायेगा. उन्‍होने लोगों से रात में अकेले घर से बाहर नहीं निकले की अपील की है. बताया कि क्षेत्र में हाथियों का झुंड लगातार घुम रहा है. उन्‍होने ग्रामीणों को सतर्क और जागरूक होने की अपील की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!