mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

डीएवी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्‍सव कार्यक्रम में छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्‍तुतियां

लातेहार। डीएवी पब्लिक स्कूल, लातेहार का वार्षिकोत्सव  कार्यक्रम अनुनाद- 2025 के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत, लातेहार के प्रशासक राजीव रंजन, विद्यालय की एलएमसी वाइस चेयरमैन सुशील कुमार अग्रवाल, विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय, डीएवी लोहरदगा के प्राचार्य सह लातेहार प्रबंधक जीपी  झा, डीएवी सिमडेगा के प्राचार्य सुजय मिश्रा, डीएवी गढ़वा के प्राचार्य एके मंडल, डीएवी खूँटी के प्राचार्य मनोजेश्वर कुमार, डीएवी डाल्टनगंज की प्राचार्या इंद्राणी चटर्जी, डीएवी गुमला के प्राचार्य आरके साहू, एसएसबी. लातेहार के सेकेंड-इन-कमांड विनय ओझा, लायंस क्लब पलामू के गुरवीर सिंह एवं सचिव रंजीत मिश्रा, लातेहार विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, समाजसेवी प्रमोद सिंह, अभिभावक प्रतिनिधि पंकज सिंह,आशीष नाथ शाहदेव एवं विक्रांत राठौर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया.

Advertisement

विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने सभी आगंतुक अतिथियों का पुष्पगुच्छ, पौधा एवं शॉल–मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया. मुख्‍य अतिथि श्री रंजन ने कहा  कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. उन्‍होने कहा कि वार्षिकोत्‍सव मूल्‍यांकण का अवसर होता है. कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए प्रभात रंजन ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं महत्व पर प्रकाश डाला. संगीत शिक्षक सूरज मिश्रा के निर्देशन में विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्‍तुत कर लोगों का मन मोह लिया. लोगो ने तालियां बजा कर उनकी हौसला अफजाई की. विद्यालय के छोटे- छोटे बच्चों ने मैजिक शो एवं नाट्य प्रस्तुतियां दे कर लोगों को काफी प्रभावित किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, संगीत एवं सांस्कृतिक विभाग, अभिभावकों तथा विद्यालय प्रबंधन का सराहनीय योगदान रहा. धन्यवाद ज्ञापन टीचर इंचार्ज प्रभात रंजन ने किया.

Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!