पद्मश्री अशोक भगत के साथ दिवगंत रामनंदन सिंह खरवार की एक पुरानी तस्वीर
लातेहार। विकास भारती बिशुनपुर के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने शहीद नीलांबर- पीतांबर के वंशज रामनंदन सिंह खरवार के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. उन्होने अपने शोक संदेश में कहा कि लातेहार सदर प्रखंड के कोने गांव में रहने वाले शहीद नीलांबर पीतांबर के वंशज रामनंदन सिंह खरवार के निधन की खबर सुन कर मन व्यथित है. उनके निधन से उन्हें गहरा शोक पहुंचा. उन्होने भगवान से दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की है. उन्होने आगे कहा कि रामनंदन सिंह से उनका संपर्क शुरूआती संघर्ष के समय हुआ. बाद में बातचीत के दौरान पता चला कि वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद नीलांबर-पीताबंर के वंशज हैं. वे बहुत ही सरल और सौम्य स्वभागव के थे. रामनंदन सिंह को उनकी गुमनामी से पहचान विकास भारती बिशुनपुर के माध्यम से मिली. उनके सभी बच्चे विकास भारती बिशुनपुर में रहकर ही शिक्षा ग्रहण किया. आज वे हमारे बीच नही हैं. संस्था की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि है.