Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
चंदवाझारखंडलातेहार

न्यायालय में लंबित विवादित जमीन का किया गया दाखिल खारिज करने का आरोप

चंदवा (लातेहार)। न्यायालय में लंबित विवादित जमीन का दाखिल खारिज किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीण ने जिले के उपायुक्त संदीप कुमार से म्यूटेशन रद्द करने की मांग की है. चंदवा प्रखंड के हिसरी गांव निवासी जोहन उरांव ने उपायुक्त संदीप कुमार को आवेदन सौंपकर म्यूटेशन केस संख्या 439/2026-27, 440/2026-27, 441/2026-27 एवं 179/2026-27 को रद्द कराने की मांग की है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि संबंधित जमीन को लेकर न्यायालय में टाइटल सूट लंबित रहने के बावजूद दाखिल खारिज की कार्रवाई की गई है. यह कानून के खिलाफ है. आवेदन के अनुसार हिसरी मौजा के सीएस एवं आरएस खतियान में संबंधित विभिन्न खाता प्लॉट पर अलग अलग खतियानी रैयतों के नाम दर्ज हैं. आवेदक का कहना है, कि उक्त भूमि से संबंधित टाइटल सूट  न्यायालय में वर्तमान में लंबित हैं. इसके बावजूद म्यूटेशन केस संख्या 179/2026-27 में दाखिल खारिज किए जाने पर उन्होंने आपत्ति जताई है. जोहन उरांव ने आरोप लगाया कि हल्का कर्मचारी सुरेश उरांव स्थल जांच के लिए हिसरी पहुंचे थे और जमीन से संबंधित दस्तावेज की मांग की थी. ग्रामीणों द्वारा दस्तावेज उपलब्ध कराने के बाद भी 28 सितंबर 2026 को संबंधित जमीन का म्यूटेशन कर दिया गया. आवेदन में अंचल स्तर पर मिलीभगत और पैसे के लेन देन का आरोप भी लगाया गया है. आवेदक ने उपायुक्त से पूरे मामले की जांच कर चारों म्यूटेशन मामलों को रद्द करने की मांग की है. आवेदन के साथ टाइटल सूट की प्रतियां, अनुसूचित जनजाति आयोग से संबंधित मामले के दस्तावेज, पुराने खतियान, ऑफलाइन मालगुजारी रसीद, जमींदारी रसीद एवं जमींदारी रिटर्न की प्रतियां संलग्न की गई हैं. इस मौके पर महेश उरांव, सोमरा उरांव, समीर उरांव, सहदेव उरांव, जवरा उरांव, जगेश उरांव, कामदेव उरांव, चयतु उरांव, बालदेव उरांव, जोहन उरांव, जगलू उरांव समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!