mahesh singh banner new nn
लातेहार

मादक पदार्थों की बिक्री, सेवन व तस्‍करी करने वालो पर कार्रवाई करें: उपायुक्‍त

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनसीओआरडी  समिति की बैठक आयोजित की गई. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने वर्तमान में अवैध अफीम की खेती की विनष्टीकरण की जानकारी ली और संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.  उन्होंने मादक पदार्थ की बिक्री, सेवन, तस्करी,व उपयोग पर सजगता के साथ लोगो के ऐसे कार्यों में संलिप्तता पर नजर रखने का निर्देश दिया. कहा कि जिन क्षेत्र में अफीम की खेती की सूचना मिलती है तो खेती के विनष्टीकरण के साथ-साथ जिनके द्वारा खेती की गई है और जो लोग उसमें संलिप्त हैं, उन्हें चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करें. बैठक के दौरान जिले में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और नशीले पदार्थों के व्यापार को रोकने के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा की गयी. बैठक में आगामी एक जनवरी (न्यू ईयर) को ले कर जिले में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं सतर्कता से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.  उपायुक्‍त ने  बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में आमजन त्वरित रूप से सहायता प्राप्त कर सकें. उन्होंने आम नागरिकों से किसी भी प्रकार की सहायता अथवा  सूचना कंट्रोल रूम नंबर 06565–247981 अथवा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 08987796308 पर देने की अपील की. बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी के अलावा ऑनलाइन अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार मिश्रा  व  संबंधित अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी जुड़े थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!