mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

बंशी यादव भाजपा के नये जिला अध्‍यक्ष बने, शपथ ग्रहण किया

लातेहार। लातेहार को भारतीय जनता पार्टी का नया जिला अध्‍यक्ष मिल गया है. जिला महामंत्री का दायित्‍व संभाल रहे बंशी यादव लातेहार के नये जिला अध्‍यक्ष निर्विरोध चुने गये हैं. नौ जनवरी को उन्‍होने भाजपा जिला कार्यालय में बतौर जिला अध्‍यक्ष पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर स्‍थानीय विधायक प्रकाश राम व निवर्तमान जिला अध्‍यक्ष पंकज कुमार सिंह ने श्री यादव को बुके, पगड़ी और अंग वस्‍त्र भेंट कर सम्‍मानित किया. विधायक प्रकाश राम ने बंशी यादव को बधाई देते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता से संगठन के जिला के शीर्ष पद तक पहुँचना उनकी निष्ठा, मेहनत और समर्पण का प्रमाण है.

उन्होंने विश्वास जताया कि श्री यादव के नेतृत्व में भाजपा लातेहार जिले में और अधिक मजबूत व संगठित होगी. निवर्तमान जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि बंशी यादव ने संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए सदैव मेहनत और समर्पण का परिचय दिया है. उनके नेतृत्व में भाजपा लातेहार जिले में और अधिक सशक्त होगी. उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए श्री यादव को शुभकामनाएँ दीं और उनके अनुभव पर भरोसा जताया. बता दें कि श्री यादव का संगठनात्मक सफर एक साधारण कार्यकर्ता से शुरू होकर मंडल महामंत्री और जिला महामंत्री तक पहुँचा है. उनकी सक्रियता, प्रतिबद्धता और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें लातेहार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है.  इस मौके पर प्रदेश परिषद सदस्य राजधानी यादव, चुनाव प्रभारी रघुराज पांडे, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, सरयु प्रसाद सिंह, राकेश कुमार दुबे सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और बंशी यादव को शुभकामनायें  दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का भरोसा दिलाया.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!