लातेहार। पिछले दिनों सदर थाना क्षेत्र के बानपुर ग्राम निवासी अजय पाठक उर्फ लुलु पाठक की एक गाय की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली थी. गाय की कीमत तकरीबन एक लाख रूपये थी. श्री पाठक ने सदर थाना को दी थी. श्री पाठक ने बताया कि उन्होने अपने स्तर से भी गाय की खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. श्री पाठक ने बताया कि उनकी गाय घर के बाहर बांध कर रखी थी. इसी दौरात मध्य रात्रि अज्ञात चोर उनकी गाय को चुरा कर ले गये. उन्होने संभावना व्यक्त की कि चोर किसी वाहन से गाय को चुरा कर ले गये हैं. श्री पाठक ने शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने की अपील की है. उन्होने कहा कि शहर के तकरीबन हर चौक चौराहे पर सीसीटीवी लगे हैं और इसकी कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंंग भी की जाती है. उन्होने कहा कि अगर उक्त तिथि व समय की सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की जाये तो संभव है इस चोरी का उदभेदन हो सकता है. इधर, पुलिस ने दावा किया है कि शीघ्र गाय चोरो को पकड़ कर इस मामले का उदभेदन कर दिया जायेगा.